लगभग 10 लाख के तस्करी के मटर के साथ ट्रेक्टर जब्त

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । नेपाल से अवैध रुप में भारत के तरफ तस्करी कर ला रहे चायनीज मटर के साथ एक ट्रैक्टर को नेपाल सशस्त्र पुलिस ने जब्त कर भंसार को सौप दिया है।
नेपाल से भारत के तरफ मटर की तस्करी के सूचना के आधार पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की तीन नम्बर कम्पनी कंकलानी मोरंग की टीम के द्वारा रंगेली नगरपालिका के भन्सार के रास्ते होते हुए ट्रेक्टर संख्या मे 1 त 255 नम्बर के ट्रैक्टर में 153 बोरा मटर सहित ट्रेक्टर को कब्जे में में ले कारवाई की है।वही बरामद मटर सहित ट्रैक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए रानी स्थित बिराटनगर भन्सार कार्यालय को सौपने की बात नेपाल सशस्त्र पुलिस उपरिक्षक तीर्थ पौडेल ने कही है। बरामद ट्रैक्टर व मटर की कीमत 9 लाख 60 हजार रुपये होने की बात निरीक्षक पौडेल ने कही है। इधर तस्करी का मटर सहित टेक्टर जब्त किए जाने से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।

