सीमा खोलने को ले नेपाल सीमा पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन

माला मिश्रा जोगबनी। नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह नेपाल बेरियर खोलने को लेकर चल रही नित्य एक घंटा का अनिश्चितकालीन धरना आज सोमबार को चौथे दिन भी जारी रहा । धरना कार्यक्रम कन्हैया लाल साह का अध्यक्षता में आयोजित किया गया । धरना पर बैठे लोगों का कहना था कि जबतक सीमा का बेरियर नही खुलता नित्य का धरना कार्यक्रम जारी रहेगा । इनलोगो का कहना था कि अभी विवाह का लगन है सीमा सील रहने से दोनो ओर के लोग परेशान है ।सीमावर्ती इलाके का लोगो को इस कारण से काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है । लोग इलाज के लिए भी परेशान है । धरना में समूह का केंद्रीय सदस्य द्वय इनआमूल हक , सत्यनारायण साह , समाजसेवी मोहम्मद फैयाज , बिपुल झा , सदिना खातून , तुलसी साह, नंद लाल मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

