Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चम्पारण के मणि, स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित श्री हंकार मणि तिवारी का शालिक अनावरण

 

रेयाज आलम, नरकटियागंज, मंगलवार २६ जनवरी २०२१ । दिनांक २५ /०१ /२०२१  को नरकटियागंज प्रखंड के चेगौना गांव में महान समाजसेवी और भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित श्री हंकार मणि तिवारी की ९७  वीं जयंती के सुअवसर पर उनके प्रतिमा का अनावरण समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। पश्चिमी चंपारण के चेंगौना गांव के इतिहास में,आज का दिन, चेंगौना धाम के रूप में जिनकी आभा से ज्योतिर्मय हुआ, कीर्तिशेष परम पूज्य पंडित श्री हंकार मणि त्रिपाठी और उनकी धर्मांगिनी स्मृतिशेष श्रीमती यशोदा देवी की प्रतिमा अनावरण समारोह हुआ।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के जिल्ला अध्यक्ष  पंडित श्री विजय मणि तिवारी के संयोजन में, अश्वमेघ पीठाधीश्वर स्वामी श्री उपेन्द्रनाथ परासर जी के कर कमलों से अनावरण कार्य सम्पन्न हुआ। इस पुण्य बेला में माननीय राज्य सभा सांसद श्री सतीश चंद्र दूबे, माननीय पूर्व  विधायक बगहा श्री राघव शरण पांडेय (IAS), बाबूधाम के संस्थापक अध्यक्ष एवं भूतल परिवहन विभाग के केंद्रीय सचिव श्री अजय प्रकाश पाठक (IAS), जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन मिश्रा, नेेपााल ब्राह्मण समाज, पर्सा के उपाध्यक्ष श्री बलराम तिवारी, पूर्व विधान पार्षद श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, माननीय प्रखंड प्रमुख लौरिया श्री शंभू नाथ तिवारी, जिला सचिव श्री भोट चतुर्वेदी, प्रदेश महासचिव (जद यू) श्री अवधेश तिवारी, महाकाल के अनन्य उपासक श्री अमरेश शांडिल्य, डॉक्टर श्री सफल कुमार मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष जदयू श्री अरविंद मणि तिवारी, जिला सचिव श्री शाहनवाज रिजवान, नगर अध्यक्ष जदयू श्री बबलू श्रीवास्तव, नगर युवा जदयू अध्यक्ष श्री निशांत शनि समेत अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   त्योहारों के समय में सस्ते दर पर हवाई टिकट उपलब्ध कराने पर सहमति

भारत सरकार के भूतपूर्व एडीजी और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक श्री अजय प्रकाश पाठक ने कहा की चंपारण के प्रख्यात समाजसेवी, प्रबुद्ध, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पं श्री हंकार मणि तिवारी से श्री पाठक का बहुत लगाव था। उनसे श्री पाठक को हमेशा आशीर्वाद और प्रेरणा मिलती थी । इस मौके पर श्री पाठक ने कहा पंडित हंकार मणि तिवारी जी मेरे अभिभावक थे। कभी ऐसा हुआ नही की चम्पारण आना हो और पंडित जी से मिलना ना हो। उनके ना रहने से मेरे जीवन मे एक अभाव सा है जिसको पूरा नही किया जा सकता। उन्होंने कहा पंडित जी का समाज के प्रति जो नज़रिया था वो बहुत शानदार था। उन्होंने अपने पूरे जीवन लोगो को शिक्षित करने का ही काम किया। मैं ऐसे दिव्य पुरुष को कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ। इस अवसर पर उनके परिवार के तरफ से श्री पाठक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

इस मौके पर डॉ.ज्ञानेश्वर गुंजन के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे श्री चंदेश्वर शर्मा ‘परवाना ‘(गोरखपुर), श्री बादशाह ‘प्रेमी'(देवरिया), श्री अरुण ‘गोपाल'(बेतिया ), श्री अनिल ‘अनल’ (बेतिया), श्री जयकिशोर ‘जय’ (बेतिया), डॉ.कमरुज्जमा ‘कमर’ (बेतिया),के साथ-साथ अन्य कवियों ने मंच से अपनी कविताओं के माध्यम से लोगो का भरपूर मनोरंजन किया। कवि मुकुंद की रचना सराही गई।

“सम्मान शिरोमणि महागुरु

यश,कीर्ति के आसमान की

गौरव गाथा बता रहा चेंगौना

यह भी पढें   ​​मधेस की बिटिया तोषानी यादव टर्की में करेंगी नेपाल का प्रतिनिधित्व

पंडित हंकार मणि महान की” ।- मुकुंद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com