Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

RJS का राष्ट्रीय सम्मान2021 हिमाचल निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी डा.यशवंत सिंह परमार के नाम है घोषित- आरजेएस सं

 

हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1971 को मिला। इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला आकर इतिहासिक रिज मैदान पर भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल वासियों के समक्ष हिमाचल प्रदेश का 18वें राज्य के रूप में उद्घाटन किया।
स्वतंत्रता सेनानी डा. यशवंत सिंह परमार इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और वर्ष 1976 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। भारत के राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। वह हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनका हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
भारत के महापुरुषों व पूर्वजों के सम्मान की अनूठी पहल राम-जानकी संस्थान, आरजेएस द्वारा की गई है। हिमाचल प्रदेश की स्थापना दिवस पर
आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि
*डा.यशवंत सिंह परमार के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021, मीडियाकर्मी व लेखक एस.एस. डोगरा के दादाजी परोल-हमीरपुर हिमाचल प्रदेश निवासी स्वतंत्रता सेनानी हवलदार स्व० गजे सिंह की स्मृति में घोषित किया गया है।*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *