Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री विरुद्ध प्रदर्शन के लिए बालुवाटार पहुँचे २६ मानवअधिकारकर्मी गिरफ्तार

 

काठमांडू, २५ जनवरी । संसद् बिघटन संबंधी मुद्दा को लेकर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विरुद्ध प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुँचे २६ मानवकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के संस्थापक अध्यक्ष कृष्ण पहाडी के अगुवाई में वे सोमबार १२ बजे बालुवाटार पहुँचे थे । उन लोगों का कहना है कि प्रधनमन्त्री ओली ने संसद् बिघटन कर अदालत को अपने प्रभाव में लाने का प्रयास किया है ।
हिरासत में पड़नेवाले मानव अधिकारकर्मी हैं– समाज के सभापति उत्तम पुडासैनी, संस्थापक सदस्य कृष्ण कँडेल, सचिव बलबहादुर गाहा मगर, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण बराल, केन्द्रीय सदस्य नम्रता खरेल, ललितपुर शाखा सभापति चन्द्रमणी बञ्जारा, काठमांडू शाखा सभापति जगन्नाथ पुडासैनी, अधिकारकर्मी रामचन्द्र खतिवडा, सुरज बोहरा, ईश्वर पुडासैनी, रमेश बराल, पुरुषोत्तम घिमिरे, उमा गौतम, माँया भट्टराई, लक्ष्मी राना, सानु लामा, आरएस महतो, डिकम्बर राणा, भगवान पुडासैनी, किरण ढकाल, रोज विष्ट, किङकङ राई, संजोग राई, मोहीणीप्रसाद आचार्य आदि हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *