Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिषेक बच्चन हुए 45 साल के, अमिताभ ने कहा : वो मेरा हाथ थामकर मुझे राह दिखाता है

 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को 45 साल के हो गये। बेटे का उम्र के इस अहम पड़ाव पर पहुंचना पिता अमिताभ को भावुक कर गया, जिसका अंदाज़ा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से होता है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है। इनके साथ बिग बी ने एक संदेश भी लिखा है।

यह भी पढें   काठमांडू के वीर अस्पताल के सामने प्रदर्शन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कोलाज की पहली तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। कई साल पुरानी इस तस्वीर में अमिताभ बेटे अभिषेक का हाथ पकड़कर जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर कुछ साल पहले की है। किसी आयोजन में अभिषेक पिता अमिताभ का हाथ थामे हुए उन्हें गाइड करते दिख रहे हैं। इस फोटो कोलाज के साथ अमिताभ ने लिखा- कभी उसका हाथ पकड़कर मैं उसे राह दिखाता था। अब वो मेरा हाथ थामकर मुझे राह दिखाता है। कोलाज पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन। 5 फरवरी, 2021।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *