केरुङ नाका सहज बनाने के लिए नेपाली कांग्रेस की मांग

काठमांडू, १४ फरवरी । नेपाल चीन बोर्डर केरुङ नाका से होनेवाला आयात–निर्यात कार्य को सहज बनाने के लिए नेपाली कांग्रेस ने मांग किया है । पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि केरुङ बोर्डर में आज जो असहजता पैदा हो रही है, उससे व्यवसायी को दुःख हो रहा है, व्यापार में नुक्सान हो रहा है ।
विज्ञप्ति में कहा है कि यहां से दैनिक ५ कन्टेनर ही प्रवेश होता है, जिसके चलते सीमा क्षेत्र में १५०० से अधिक कन्टेर नेपाल प्रवेश नहीं कर पा रहा है, जो दुःखद है । स्मरणीय है, कोभीड–१९ के कारण सिर्जित परिस्थिति के बाद नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र अवरुद्ध है ।
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यहां से जो राजश्व संकलन हो रहा था, वह भी आज नहीं हो पा रहा है । सरकार के प्रति ध्यानाकर्षण कराते हुए पार्टी प्रवक्ता शर्मा ने कहा है कि केरुङ नाका सहज संचालन के लिए सरकार को तत्काल पहल करना होगा ।

