जोगबनी हाई स्कूल टीम ने डोरिया अररिया को 53 रन से हराया

माला मिश्रा जोगबनी । जोगबनी हाई स्कूल मैदान में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार जोगबनी हाई स्कूल और डोरिया अररिया के बीच खेला गया। डोरिया अररिया ने टास जीतकर पहले फील्डिंग की,जोगबनी ने शानदार बेटिंग करते हुए 6 विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
जबाब में उतरी डोरिया की टीम अंतिम ओवर में 125 रन पर आल आउट हो गई।जोगबनी 53 रनों से विजय प्राप्त कर ली।
मेन आफ द मैच पुरस्कार कांग्रेस के युवा नेता साहेब खान के हाथों जोगबनी हाई स्कूल टीम के आलराउंडर मुन्ना मेडिंस को प्रदान की। जिन्होंने 23 गेंदों में 35 बनाया और महत्वपूर्ण दो खिलाड़ीयों को आउट किया।
अम्पायर की भूमिका राकेश साह और बिजय श्रीवास्तव व कॉमेन्ट्री अमित झा और स्कोरर सौरव शर्मा ने निभाई।
अध्यक्ष अंजार अहमद उपाध्याय सद्दाम हुसैन कोषाध्यक्ष शन्नी रियाज मौके पर मौजूद दिखें।

