Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली सत्ता में रहने के लिए लायक पात्र नहीं हैंः विष्ट

 
गोकर्ण विष्ट, फाईल तस्वीर

गुल्मी, २८ फरवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के स्थायी कमिटी सदस्य तथा पूर्व मन्त्री गोकर्ण विष्ट दावा किया है कि आज के दिन प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सत्ता में रहने के लिए लायक पात्र नहीं हैं । नेकपा गुल्मी द्वारा आइतबार आयोजित कार्यकर्ता भेला तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली १ मिनट भी सत्ता में रहने के लिए लायक पात्र नहीं हैं, सर्वोच्च अदालत से पराजित होने के बाद भी वह पद के भूखें दिखाई दे रहे हैं, यह राजनीतिक नैतिकता नहीं है ।’
नेता विष्ट ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली को तत्काल पद से इस्तिफा देकर संविधान, लोकतन्त्र और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी को सुरक्षित करना होगा । उन्होंने कहा है कि प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देने से ही यह सब संभव है । नेता विष्ट ने यह भी कहा है कि आधिकारिक नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ही है और यही समूह में तत्कालिन नेकपा संबंद्ध बहुमत सदस्य आबद्ध हैं ।
नेता विष्ट ने कहा है कि नेकपा की चुनाव चिन्ह सूर्य और आधिकारिक नाम प्रचण्ड–माधव समूह को ही मिलनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com