Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

 

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उनकी तबीयत का जिक्र किया था, जिसके बाद से ही उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे। ताजा अपडेट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की आंखों में मोतियाबिंद था, जिसकी लेजर सर्जरी होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी हो चुकी है और अब अमिताभ करीब 24 घंटे तक अस्पताल में ही डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को घर वापसी करेंगे।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में "नेपाल की वर्तमान स्थिति में भारत नेपाल सम्बन्ध" सम्बंधित गोष्ठी सम्पन्न

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन सोमवार शाम तक अस्पताल डिसचार्ज होकर घर वापस आ जाएंगे। बिग बी के एक दोस्त ने बताया कि मोतियाबिंद हटाने के लिए लेजर ऑपरेशन किया गया है। याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात अपने ब्लॉग में अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी दी थी। बिग बी ने लिखा था, ‘मेडिकल कंडीशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता…।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com