Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्कान खातुन को प्रतिष्ठित इन्टरनेसनल वुमन आफ करेज (आइडब्लूओसी) अवार्ड

 

मुस्कान खातुन को प्रतिष्ठित इन्टरनेसनल वुमन आफ करेज (आइडब्लूओसी) अवार्ड से सम्मानित  किया गया है । महिलाओं पर होने वाले एसिड आक्रमण अन्त करने में उनकी भूमिका की कदर करते हुए उन्हें  उक्त अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है ।

नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और सेक्रेटरी आफ स्टेट टोनी ब्लीनकेन आगामी मार्च ८ में भर्चुअल कार्यक्रम के बीच मुस्कान को उक्त अवार्ड प्रदान करेंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

प्रेम प्रस्ताव अस्विकार  करने पर १५ वर्ष की छोटी सी उम्र में खातुन एसिड आक्रमण की शिकार बनी थी । घटना से उनके चेहरे, छाती और हाथ में चोट लगी थी । इसके बावजुद उन्होंने इस विपत्ति को नेपाल में परिवर्तन लाने के अवसर के रुप में परिणत किया । मुस्कान नेपाल में एसिड आक्रमण पर कडा कानुन लाने की पहल की और इस सन्दर्भ में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की थी । इस अवार्ड से  मलाला युसफ को भी नवाजा जा चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com