Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

 

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों भारतीयों समेत पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं का प्रबंधन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया। अधिकारी ने बताया कि इंतजाम इस तरह से किए गए कि श्रद्धालु आधे घंटे के अंदर ही देवता के दर्शन कर लें। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के द्वार सुबह चार बजे खोल दिए गए थे और शाम तक करीब पांच लाख श्रद्धालु आए। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करने आते रहे। इससे संख्या में इजाफा होगा। मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादातर नेपाल और भारत के हिंदू थे। इस मौके पर भारत से आए साधुओं के लिए प्रसादम और उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। इसके दोनों ओर बागमति नदी है और मंदिर में रोजाना नेपाल तथा भारत से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *