Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार में गुरुवार को पुलिस की गोलियों से दस और प्रदर्शनकारियों की मौत

 

म्यांमार के सुरक्षा बलों ने पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर घातक बल प्रयोग रोकने की संयुक्त राष्ट्र की अपील को दरकिनार करते हुए गुरुवार को एक बार फिर से प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी, जिससे कम से कम 10 प्रदर्शियों की मौत हो गई है।

सेना ने चुनी हुई नेता आंग सान सूची पर भी नए आरोप लगाए, जिन्हें सेना ने एक फरवरी को अपदस्थ कर दिया था। सेना ने राजधानी नेपीता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सूची ने साल 2017-18 में अपने राजनीतिक सहयोगी यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फ्यो मिन तेन से अवैध तरीके से छह लाख अमेरिकी डॉलर और सोना हासिल किया था।

यह भी पढें   पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने वरिष्ठ नेता पद की ली शपथ

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडयिर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा कि फ्यो मिन तेन ने सूची को पैसे और सोना देने की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत पेश नहीं किया।

गुरुवार को स्थानीय मीडिया में आ रहीं खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि मध्य मेगेवे क्षेत्र के एक कस्बे म्येंग में छह जबकि यंगून, मंडाले, बोगा और तोंगू में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढें   विनोद चौधरी ने नेपाली कांग्रेस के उपसभापति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की

इससे पहले भी सुरक्षा बल ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चलाईं हैं, जिसमें 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उनपर आंसू गैस, रबर की गोलियों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल भी किया गया और कई प्रदर्शनकारियों की बर्बरता से पिटाई भी की गई।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल ने बुधवार को सर्वसम्मति से सैन्य तख्तापलट को वापस लेने की अपील की और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com