Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार किया रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बाँके) । बाँके जिला के कोहलपुर नगरपालिका वार्ड नं.९ हवलदापुर स्थित कौशल्या मेमोरियल हास्पिटल की ओर से श्रावण २३ गते शनिवार ८ अगस्त २०२६ को आयोजन किया गया रक्तदान कार्यक्रम मेें शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार रक्तदान किया है ।

नेपालगंज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १९, सुर्जीगांव निवासी पवन जायसवाल ने १०९वीं बार रक्तदान किया । जायसवाल शतक रक्तदाता होने के साथसाथ नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके जिला कार्य समिति के सलाहकार भी हैं । इसके अलावा, वे हिमालिनी ऑनलाइन, दैनिक नेपालगंज, जनमत अर्ध साप्ताहिक, नयाँ नेपाल अवधी पृष्ठ आदि में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं ।

यह भी पढें   चलचित्र के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश

पवन जायसवाल ने २०८३ साल श्रावण २३ गते, शनिवार (०८ अगस्त २०२६) के दिन कौशल्या मेमोरियल हास्पिटल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में १०९वीं बार रक्तदान किया है । जायसवाल ने रक्तदान की शुरुआत और योगदान पवन जायसवाल ने पहली बार २०४६ साल असोज ४ गते (२० सितंबर १९८९) को रक्तदान किया था । तब से लेकर अब तक (०८ अगस्त २०२६) उन्होंने १०९वीं बार रक्तदान किया है । बाँके और बर्दिया जिला में विभिन्न संघसंस्थाओंद्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रमों में वे सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं । और बाँके जिले के नेपालगंज में रहनेवाले आमेन्द्र जायसवाल जो उनके मामा पडते है उन्हों ने रक्तदान करने की हौषला दिया था ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

इसी तरह नेपालगन्ज से प्रकासित जनमत अर्ध साप्ताहिक पत्रिका के संम्पादक पूर्णलाल चुके जी के मार्गदर्शन में बि.सं.२०६३ साल से रक्तदान जीवनदानके उद्देश्य से नियमित त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है । पवन जायसवाल इस रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक के रुप में भी रहे हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com