Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना

 
काठमांडू, सावन २० – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज देशभर में सामान्य या पूर्णरुप से बादल छाए रहेंगे तथा अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है ।

महाशाखा के अनुसार दिन में देश के हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है । इसी तरह पहाड़ी भू–भागों के बहुत से स्थानों और तराई के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा आज लेंगे शपथ, पदभार भी संभालेंगे

इसी तरह महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि कोशी और बागमती प्रदेश के हिमाली तथा पहाडी क्षेत्रों, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई क्षेत्रों तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है ।
आज रात के लिए भी अनुमान किया गया है कि देशभर में सामान्य या पूर्ण रुप से बादल छाए रहेंगे । हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है तो वहीं कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई क्षेत्रों के साथ ही मधेश प्रदेश के बहुत से स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है ।
पूर्वानुमान किया गया है कि कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों तथा सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और तराई क्षेत्र के कुछ स्थानों में भी मेघगर्जन तथा बिजली सहित बारिश होगी । इसके साथ ही कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के हिमाली तथा पहाडी क्षेत्रों तथा लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों के एक–दो स्थानों अति भारी बारिश होने की संभावना है । इसलिए महाशाखा ने आवश्यक सतर्कता अपनाना का आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com