कोशी में मुख्यमंत्री बदलने की चाह में एमाले… कार्की का अलग ही रुख
काठमांडू, सावन २० – कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मतकुमार कार्की ने अलग रुख अपनाया है । उन्होंने अपनी पार्टी नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से कहा कि वो अपना पद नहीं छोड़ेंगे । बीति रात भक्तपुर के गुन्डु स्थित ओली निवास में ही लम्बी बहस करते हुए कोशी के मुख्यमंत्री कार्की ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे । बहस में मुख्यमंत्री कार्की के ही पक्ष में वातावरण सकारात्मक बनने का भी दाबा किया जा रहा है । कोसी प्रदेश के आन्तरिक मामिला तथा कानूनमंत्री रेवतीरमण भण्डारी ने यह भी जानकारी दी है कि अभी और बातचीत होनी बाकी है ।
आज सुबह ही उन्होंने जानकारी दी है कि ‘बीति रात लम्बी बातचीत हुई । सहज बातावरण है । सकारात्मक वातावरण है । लेकिन फाइनल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है । आज दिन में और बिचार विमर्श किया जाएगा । ’
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सत्ता साझेदारी करने की सहमति होने के बाद एमाले चाह रही थी कि कोशी प्रदेश में अपनी ही पार्टी के मुख्यमन्त्री कार्की को हटाकर किसी और को लाएं । लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री कार्की ने स्पष्ट कह दिया है कि वो अपना पद नहीं छोडेंगे । उनके इस रुख के कारण इस मतभेद को केन्द्रीय तह में लाया गया है । मुख्यमंत्री बदलने तथा आंतरिक मतभेद जब प्रदशे में नहीं सुलझ सका तो एमाले के कोशी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम खतिवडा और सचिव राजकुमार भण्डारी भी ओली निवास गुण्डु आ पहुँचे हैं ।
अध्यक्ष ओली के निर्देशन और ‘ग्रीन सिग्नल’ पाने के बाद एमाले कोसी प्रदेश संसदीय दल के उपनेता तिलकुमार मेन्याङ्बो को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में है ।


