Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा द्वारा प्रशिक्षण की तैयारी

 

काठमांडू, सावन २० – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) प्रतिनिधिसभा सदस्यों, केन्द्रीय सदस्यों और प्रदेश सदस्यों को एकबार फिर से प्रशिक्षण देने जा रही है । इससे पहले भी दो बार प्रशिक्षण दे चुकी रास्वपा प्रशिक्षण की मोडालिटी तैयार कर रही है ।
रास्वपा महामंत्री विपिनकुमार आचार्य ने बताया है कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व, पार्टी, सरकार और प्रतिनिधिसभा प्रति की भूमिका के साथ ही अन्य विषयों को लेकर देने जा रहे यह प्रशिक्षण नियमित प्रक्रिया है । उनके अनुसार, कुछ ही दिनों में प्रशिक्षण देने की तारीख तथा स्थान तय किए जाएंगे । पिछले कुछ समय में रास्वपा के सांसदों द्वारा किए जा रहे कार्यशैली को लेकर पार्टी के भीतर ही आलोचना हो रही है ।
सदन में बालने वाले विषयों को एआई, चैटजीपीटी से तैयार करने के बाद सांसदों की आलोचना की जा रही है । प्रशिक्षण को लेकर रास्वपा का कहना है कि सांसदों द्वारा बार –बार विवादित बनने के कारण यह प्रशिक्षण जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com