गुटगत भेला में सहभागी सांसदों को कारवाही करने की चेतावनी

काठमांडू, १८ मार्च । नेकपा एमाले संसदीय दल बैठक ने पार्टी संबंध सांसदों को कहा है कि किसी भी गुटगत भेला में सहभागी होना प्रतिबंद्ध है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न बैठक ने सांसदों को यह भी चेतावनी दिया है कि अगर कोई भी सांसद् पार्टी की ओर से आयोजित भेला के अलवा अन्यन्त्र सहभागी होते हैं तो उन लोगों के ऊपर कारवाही हो सकती है ।
विशेषतः नेकपा एमाले माधव–झलनाथ खनाल समूह को लक्षित करते हुए एमाले संसदीय दल ने ऐसा निर्णय किया है । स्मरणीय है, एमाले संसदीय दल में बहुमत सदस्य प्रधानमन्त्री भी रहे केपीशर्मा ओली के पक्षधर हैं । आज आयोजित बैठक में उनके विरोधी पक्ष में रहे माधव–झलनाथ समूह के सांसद् सहभागी नहीं हुए थे ।
इसीतरह आज सम्पन्न बैठक ने संसदीय दल बोर्ड गठन और विधान संशोधन संबंधी निर्णय भी किया है । सहभागी एक सांसद् के अनुसार उक्त प्रक्रिया अब जल्द ही आगे बढ़ाई जाएगी ।

