Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् लामा ने सरकार से प्रश्न किया– लिपुलेक कब तक वापस होनेवाला है ?

 
जीप छिरिङ लामा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ मार्च । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध सांसद् जीप छिरिङ लामा ने नेपाल सरकार से प्रश्न किया है कि भारत द्वारा अतिक्रमित नेपाली जमीन लिपुलेक कब तक नेपाल को वापस होनेवाला है ? मंगलबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए सांसद् लामा ने कहा– ‘पुराने नक्से में दार्चुला जिला स्थित लिपुलेक भारत में है, ऐसा कहकर सरकार ने नयां नक्सा सार्वजनिक किया । सभी राजनीतिक दलों ने उसको पास भी किया । माननीय (सांसद्) को सरकार ने नयां नक्से साथ लोगों भी वितरण किया । लेकिन उक्त जमीन कब वापस होगी ?’
सांसद् लामा ने कहा कि जमीन अन्य देश के नियन्त्रण में है, लेकिन नेपाल के सांसद् उक्त जमीन सहित की नये नक्सावाला लोगों लगाकर चलते हैं । उन्होंने फिर प्रश्न किया– ‘जमीन किसी और ने अपने नियन्त्रण में रखा है, हम लोग प्रतिक चिन्ह लगाकर चलते है, कब तक ? क्या हम लोग सिर्फ लोगों लगाकर चलें ? अथवा जमीन भी वापस होनेवाली है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *