Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ताधारी एमाले और जसपा बीच सम्पन्न वार्ता निष्कर्षविहीन

 
लक्ष्मणलाल कर्ण, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ मार्च । सत्ताधारी दल नेकपा एमाले और राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) बीच सम्पन्न भेटवार्ता निष्कर्षविहीन हो गया है । लेकिन वार्ता को निरन्ता देने के लिए दोनों दल सहमत हैं ।
केपीशर्मा ओली नेतृत्व में रहे वर्तमान सरकार अल्पमत में होने की संभावना है, लेकिन प्रधानमन्त्री ओली चाहते हैं कि वर्तमान सरकार को ही विश्वास का मत प्राप्त हो सकते और सरकार निरन्तर जारी रहे । यही उद्देश्य के साथ प्रधानमन्त्री ओली ने जसपा के शीर्ष नेता को अपने निवास बालुवाटार बुलाकर विचार–विमर्श किया है ।
भेटवार्ता के बाद जसपा के नेता लक्ष्मणलाल कर्ण ने कहा कि रेशम चौधरी की रिहाई, मधेश आन्दोलन में संलग्न व्यक्तियों के ऊपर दायर मुद्दा की वापसी, संविधान संशोधन, नागरिकता और लाल आयोग संबंधी प्रतिवेदन कार्यान्वयन जैसे विषयों को लेकर विचार–विमर्श हुई है, लेकिन कोई भी सहमती नहीं हो पाई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *