Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट नेतागण संसदीय व्यवस्था को ही समाप्त करना चाहते हैंः महर

 
नैनसिंह महर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा नेपाल विद्यार्थी संघ के पूर्व अध्यक्ष नैनसिंह महर ने दावा किया है कि कम्युनिष्ट नेतागण संसदीय व्यवस्था को ही समप्त करने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं । स्कूल अफ डेमोक्रेसी विराटनगर द्वारा मंगलबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता महर ने कहा कि सभामुख अपने जिम्मेदारी से अनदेखा कर रहे हैं और सरकार भी संसद् को बिजनेश नहीं दे रही है । उन्होंने कहा– ‘इसतरह कम्युनिष्ट नेतागण संसद् को बन्धक बना रहे हैं, जो संसदीय व्यवस्था को ही असफल बनाना चाहते हैं, समाप्त करना चाहते हैं ।’
नेता महर ने कहा कि कम्युनिष्ट नेतागण को संसदीय व्यवस्था प्रति कोई भी आकर्षण नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘वे लोग संसदीय व्यवस्था के प्रति ही वितृष्णा फैला रहे हैं । जनता की त्याग और बलिदान से प्राप्त व्यवस्था और प्रजातन्त्र के प्रति ही वे लोग गम्भीर प्रश्न खडा करना चाहते हैं, ऐसे ही हरकत कर रहे हैं ।’
नेता महर ने कहा कि ऐसी अवस्था में कांग्रेस पार्टी को प्रजातन्त्र बचाने के लिए अग्रसर होना चाहिं, नहीं होगी तो वर्तमान व्यवस्था ही समाप्त हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *