रेशम चौधरी की रिहाई मांग करनेवाले आन्दोलनकारियों के बीच पहुँच गए गृहमन्त्री, वार्ता में आने के लिए आग्रह
काठमांडू, २५ मार्च । वि.सं. २०७२ साल भाद्र ७ गते कैलाली जिला स्थित टिकापुर में हुए हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी तथा निलंबित सांसद् रेशम चौधरी को जेल से रिहाई मांग करते हुए आन्दोलन करनेवाले थारु आन्दोलनकारियों से गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने भेटवार्ता किया है । आन्दोलनकारियों से मिलने के लिए गृहमन्त्री थापा बिहिबार माइतीघर मंडल पहुँच गए थे ।
आन्दोलनकारियों को सम्बोधन करते हुए गृहमन्त्री थापा ने कहा कि उनकी रिहाई संबंधी मुद्दा में विचार–विमर्श के लिए आन्दोलनकारी की ओर से एक वार्ता टोली बनाया जाए । थारु कल्याणकारिणी सभा के प्रेमीलाल चौधरी के अनुसार गृहमन्त्री थापा ने भी कहा है कि सरकार की ओर से भी वार्ता टोली बनाई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा ।
स्मरणीय है, कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् चौधरी की रिहाई के लिए थारु समुदाय संबंद्ध विभिन्न संघ–संस्था लम्बे समय से आन्दोलनरत हैं । चौधरी हाल काठमांडू डिल्ली बाजार स्थित जेल में हैं । चौधरी संबंद्ध राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) नेपाल से आबद्ध नेतागण कहते हैं कि टीकापुर घटना राजनीतिक मुद्दा है, इसीलिए इसको अन्य फौजदारी मुद्दा के तरह देखना ठीक नहीं है ।

