Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में साहू समाज समिति जिला कार्य समिति के अध्यक्ष पद में पुनः हंशराम साहू का चयन

 

 

नेपलागन्ज (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में साहू समाज समिति जिला कार्य समिति के अध्यक्ष पद में पुनः हंशराम साहू को चयन किया गया ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नंं–५ स्थित साहू समाज समितिद्वारा निर्माण किया गया श्रीराधा कृष्ण मन्दिर के साथ रहा साहू समाज समिति के धर्मशाला में आयोजित साहू समाज समिति जिला कार्यसमिति, बाँके नेपालगन्ज की साधारण सभा तथा अधिवेशन से पुनः हंशराम साहू को अध्यक्ष में चयन किया गया ।
१० वीं साधारण सभा तथा अधिवेशन साहू समाज समिति बाँके के अध्यक्ष हंसराम साहू के सभापतित्व में सम्पन्न, वह कार्यक्रम प्रदीप साहूद्वारा सञ्चालित
निर्वाचन अधिकृत रामनाथ साहू को अनुसार पुनः समाज के अध्यक्ष हंशराम साहू के अध्यक्ष में ११ सदस्यीय कार्य समिति की चयन सर्व सम्मत से किया गया था । वह समिति के उपाध्यक्ष में बिमल कुमार साहू, सचिव में बाबुराम साहू, सह–सचिव में प्रदीप शाह और कोषाध्यक्ष में रामदीन साहू सर्व सम्मत से निर्विरोध चयन हुये हैं ।
इसी तरह नई कार्य समिति के सदस्यों में राम नरेश तेली, प्रहलाद साहू(पे्रमलाल), संमुखिया देवी शाह, ओमकार साहू, मोतीलाल साहू, सीताराम साहू भी सर्व सम्मत से निर्विरोध चयन हुये हैं ।
सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमुख अतिथि समाजसेवी माधवराम वर्मा, निर्वाचन अधिकृत रामनाथ साहू और समाज के अध्यक्ष हंशराम साहू ने चन्दन की टीका, खादा ओढाकर, माया की चिनो तथा प्रमाण –पत्र प्रदान किया था ।
इसी तरह उसी दिन कार्य समिति ने वरिष्ठ सल्लाहकार में हरिनारायण साहू, कानूनी सल्लाहकार में अधिवक्ता रामनाथ साहू, सल्लाहकार में पे्रमलाल साहू, कैलाश नाथ साहू, तुलसीराम साहू, सालिकराम साहू, शंकर शाह को चयन किया और सदस्यों में राजेन्द्र कुमार साहू और बाबुराम साहू(पेन्टर) को मनोनित किया गया था ।

यह भी पढें   जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक और पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *