नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्वउपकुलपति विदुर पौडेल का निधन
काठमाडौं ।
नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्वउपकुलपति एवम् राष्ट्रिय सभा के पूर्वसदस्य विदुर पौडेल का निधन हो गया है ।
उनका पशुपतिस्थित वैद्यखाना में आज सुबह निधन हुआ है । उनका पशुपति आर्यघाट में अन्त्येष्टि किया जाएगा ।
पूर्वीय दर्शन के जानकार पौडेल पहले राष्ट्रियसभा के सदस्य भी थे ।
पौडेल को मस्तिष्कघात हुआ था। शुरु में उनका उपचार त्रिवि शिक्षण अस्पताल तथा उसके बाद सिनामंगलस्थित काठमाडौं मेडिकल कलेज (केएमसी)में लाया गया था । ।
पर, पशुपति में देहत्याग करने की पौडेल की इच्छाअनुसार उन्हें पशुपतिस्थित वैद्यखाना में ले जाया गया था ।

