Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंगना रणौत ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोलीं- भाजपा हारकर भी जीत गई

 

 

अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और एक पोस्ट शेयर कर भाजपा का विकास और ममता के ढलते साम्राज्य को एक ग्राफ से समझाया। कंगना ने फेसबुक पर ये पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘ममता ने 1997 में TMC की स्थापना की। 2001 में उन्हें 60 सीटें मिलीं। 2006 में 30 सीटें मिलीं। वह नंदीग्राम और सिंगूर जितने के बाद 2011 में सत्ता में आईं। पार्टी बनाने में उन्हें 14 साल लग गए। वहीं, भाजपा एक बार में ही तीन से 77 सीट पर पहुंच गई। यह बंगाल में भाजपा की शानदार और अद्वितीय जीत है।’

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं के घर में तलाशी

कंगना ने आगे लिखा कि ये नरेंद्र मोदी की ही शक्ति है कि बंगाल में बेहतर कर सके। भाजपा ने खिलाफ शाहीनबाग, दिल्ली दंगों, अंतर्राष्ट्रीय माफिया, एनआरसी और सीएए जैसे तमाम मुद्दों पर लोगों को भड़काया गया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुले तौर पर अधिक शरणार्थियों को इकट्ठा किया और उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।

कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तंज मारते हुए लिखा कि हर कोई एक तानाशाह चाहता है। जो उन्हें कोड़े मार सके और कार्यभार संभाले। मैं ममता दीदी को सलाम करती हूं कि अगर आप खलनायक बनना चाहती हैं तो आपको रावण की तरह होना चाहिए। राहुल गांधी की तरह गोगो नहीं। वह अपनी जीत की हकदार हैं, सलाम !

यह भी पढें   भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ की अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी

बता दें कि बीते दो मई को देशभर में चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। कोरोना महामारी के बीच हुआ मतदान काफी संघर्षपूर्ण रहा। वहीं पांच राज्यों में आए नतीजों के मुताबिक असम में भाजपा, केरल में सीपीआई(एम), पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कॉन्ग्रेस, तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीमएसी ने बाजी मारी। यह जानकारी अमर उजाला ने दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com