कोरोना का नयां रुप घातक है, निषेधाज्ञा में और भी कडाई होगीः प्रधानमन्त्री

काठमांडू, ३ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कोभीड–१९ की नयां रुप घातक है, इसीलिए निषेधाज्ञा में और भी कडाई हो सकती है । सोमबार देशबासी के नाम में सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि अब विदेशों से आनेवाले हर नागरिकों में कोरोना परीक्षण की जाएगी ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि आज के दिन ३० जिलों में २०० से अधिक कारोना संक्रमित हैं । उन्होंने कहा है कि ५०० से अधिक संक्रमित रहे जिला १५ है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि कोरोना विरुद्ध जारी वैक्सिन अभियान को सरकार प्रभावकारी बनाने जा रही है । उन्होंने कहा– ‘हर नागरिकों की जीवन रक्षा ही सरकार की प्रथम दायित्व है और इसके लिए सरकार मातहत रहे सभी संयन्त्र को परिचालित की जाएगी ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि हर प्रदेश में केन्द्रीत रहने के लिए एक–एक मन्त्री को फोकल व्यक्ति के रुप में चयन किया गया है । प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि आज के दिन नेपाल–भारत बीच सिर्फ १३ नाका संचालन में है, अन्य नाका बंद है ।

