Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल पक्षधर ३ सांसदों से स्पष्टीकरण मांग

 

काठमांडू, ३ मई । नेकपा एमाले ने फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल पक्षधर ३ सांसदों को पार्टी गतिविधि विरुद्ध काम करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांग किया है । पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर से एमाले केन्द्रीय कार्यालय के सचिव शेरबहादुर तामाङ ने समिना हुसेन, कलिला खातुन और गंगा चौधरीसे स्पष्टीकरण मांग किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार ४ दिन पहले ही उन लोगों के साथ स्पष्टीकरण मांग किया गया था । बताया गया है कि उन लोगों ने स्पष्टीकरण भी दिया है और उसके संबंध में अध्ययन हो रहा है । सचिव तामाङ के अनुसार तीनों को पूछा गया है– क्या आप लोग अन्य पार्टी में सहभागी हुए हैं ?
स्मरणीइ है, इससे पहले माधव नेपाल पक्षधर २७ संघीय सांसद् और ५ प्रदेश सांसदों के साथ पार्टी ने स्पष्टीकरण मांग चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *