Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यापारी पुत्र ने सात लाख खर्च कर थाइलैंड से बुलाई कॉल गर्ल, कोरोना संक्रमण से कॉल गर्ल की मौत

 

लखनऊ के एक व्यापारी के बेटे ने बैंकाक से कॉल गर्ल बुलाई। करीब 10 दिन पहले राजधानी के पॉश इलाके की कालोनी में उसे रखा। लखनऊ आने के बाद कॉल गर्ल को कोरोना हो गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के इंतजाम किए गए। विभूति खंड पुलिस ने थाईलैंड की रहने वाली लड़की की मौत की सूचना मिलने पर एंबेसी को भी सूचित किया गया। दिल्ली दूतावास से संपर्क कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान लोकल गाइड भी मौजूद था।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

करीब 10 दिन पहले थाईलैंड की एक कॉल गर्ल को राजधानी के पॉश इलाके की कालोनी में रहने वाले एक व्यापारी के बेटे ने बुलाया था। लड़की राजधानी पहुंची और युवक के साथ उसके घर भी गई।
दूतावास से संपर्क कर कराया अंतिम संस्कार
करीब दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे 28 अप्रैल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में उसको कोरोना की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान लड़की की 3 मई को मृत्यु हो गई।

यह भी पढें   मिथिला के लोक साहित्य को बचाने की आवश्यकता - बिक्रम यादव

4 मई को थाईलैंड दूतावास ने मृतका के भाई से संपर्क कर भारत में गाइड सलमान नाम के युवक की देखरेख में अंतिम संस्कार कराए जाने की जानकारी दी। चोरी से ही व्यापारी के बेटे ने भारत स्थित थाईलैंड एंबेसी से संपर्क कर घटना कि जानकारी दी। जिसके बाद थाईलैंड एंबेसी ने प्रशासन के सहयोग से लड़की का अंतिम संस्कार कराया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *