Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संकट : सरकार ने संयुक्त राष्ट्र (UN) व अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांगी

 

काठमांडू

नेपाल में कोरोना संक्रमण के कारण तेजी से खराब होती स्थिति को देखते हुए सरकार ने संयुक्त राष्ट्र (UN) व अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांगी है। इधर अमेरिका ने आवश्यक राजनयिकों के अलावा विदेश विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परिवार सहित नेपाल छोड़ने की अनुमति दे दी है।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने संयुक्त राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि जो हमारे पास साधन हैं, उनमें बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। हम समझते हैं, ये साधन अपर्याप्त हैं। हमने वैक्सीन, जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की मदद मांगी है। नेपाल ने भारत, चीन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन से भी सहायता की अपील की है।

यह भी पढें   नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के विकास हेतु भारत सरकार की बड़ी पहल: 8 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDPs) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

अमेरिका ने अपने विदेश विभाग के जरूरी अधिकारियों के अलावा सभी से कहा है कि वे परिवार सहित नेपाल छोड़ सकते हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे नेपाल की यात्रा से बचें। वहां संक्रमण से बचने के लिए जरूरी दवाओं तक का अभाव है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com