Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

चेतन कार्की का जाना, नेपाली चलचित्र और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति

 

२ जेठ, काठमाडौं ।

नेपाली चलचित्र के सफल निर्देशक, लेखक, गीतकार तथा साहित्यकार चेतन कार्की का निधन हो गया है । उनका ८४ बर्ष की उम्र में उपचार के क्रम में निधन हुआ है ।

गत रविवार कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें  छाउनीस्थित अस्पताल में भरती किया गया था । उनका आज सुबह निधन हो गया ।

उनके निधन से चलचित्र जगत और नेपाली साहित्य जगत में  अपूरणीय क्षति हुई है ।   चेतन कार्की ने ‘विश्वास, पहिलो प्रेम, मनको आँखा, भूमरी’ आदि चलचित्र निर्देशन किया था । साथ ही उन्होंने एक सौ से अधिक  चलचित्र की पटकथा लिखी थी । आप नेपाली भाषाा के साथ ही हिन्दी भाषा पर भी समान अधिकार रखते थे । महफिल की जान चेतन कार्की का जाना निःसन्देह महफिल सूना कर गया । आपकी जिन्दादिली और महफिल में शेर पढने का अन्दाज हमेशा जेहन में रहने वाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *