Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 17 मई: वृश्चिक राशि वालों का भाग्य देगा साथ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 

राशिफल-

मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार साथ देगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-धनागमन होता रहेगा लेकिन साझेदारी और व्‍यवसायिक थोड़ी समस्‍या रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अ‍भी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपल‍ब्‍धता होगी। अच्‍छी स्थिति है। प्रेम में दूरी, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा व्‍याकुल रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से भी परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार उत्‍तम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। व्‍यापार में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ११ वैशाख को ‘संसदीय दल का नेता’ का चुनाव करेगी

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मीन-प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। मन संकुल है। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्‍तरी होगी। भावुकता में आकर तू-तू, मैं-मैं न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *