Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री ओली को मध्यावधि चुनाव एक चरण में कराने की सलाह दी

 

निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को 12 और 19 नवंबर को होने वाला मध्यावधि चुनाव एक चरण में कराने की सलाह दी है ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण नहीं फैले। प्रधानमंत्री के साथ शनिवार को बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने कहा कि एक बार चुनाव की घोषणा होने के बाद सफलतापूर्वक चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है। तैयारी के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है और सरकार को एक चरण में चुनाव कराने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ओली की सिफारिशों पर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पांच महीने में दूसरी बार शनिवार को प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

ओली ने सुझाव दिया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन को लेकर पूर्व के अनुभवों के आधार पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी चुनाव कराने के लिए उचित रणनीति बना सकते हैं। ओली ने कहा, एक तरफ महामारी फैल रही है दूसरी तरफ छह महीने के भीतर चुनाव भी हो जाने चाहिए। महामारी के कारण चुनाव को टालने के हालात नहीं है। महामारी के बीच भी भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील जैसे देशों में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें

नेपाल में रविवार को कोविड-19 के 8980 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,05,643 हो गई। पिछले 24 घंटे में 129 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 6153 हो गई है। थपलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बजट और मानव संसाधन का बंदोबस्त करने का आश्वासन दिया है। थपलिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री को दो चरण में चुनाव कराने के फैसले की समीक्षा करने की सलाह दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed