Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण,दिखेगा करीब सात गुना बड़ा ‘सुपर ब्लड मून’

 

 

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) आज बुद्ध पूर्णिमा (26 मई 2021) की दोपहर लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, अटलांटिक, और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ वक्त के लिए दिखेगा।नेपाल में नहीं दिखेगा चन्द्रग्रह

यह भी पढें   विवादों के बीच गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने दिया इस्तीफा, कहा– मेरे ऊपर निष्पक्ष जांच किया जाए

साल के पहले चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण-कर साम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की इस खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी रंग का नजर आता है। आपको बता दें कि 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है यानी सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है तो आंशिक चंद्र ग्रहण होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *