Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

SAPNA सोसल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच किया खाद्यान्न का वितरण

 


माला मिश्रा /जोगबनी । 1नंबर प्रदेश के बिराटनगर में मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति मोरंग तथा SAPNA सोशल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण किया गया।
झीपुच धर्मशाला परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के बीच नगर के विभिन्न वार्डों में कराये गये सर्वे के तहत जरूरतमंद परिवार के सदस्यों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।कोरोना और पिछले कई सप्ताह से लॉकडाउन के कारण खाद्यान्न का अभाव झेल रहे मजदूर और अत्यंत गरीब परिवारों का चयन कर राहत सामग्री का प्रदान किया गया।जरूरतमंदों को दिये गये राहत किट में 25 किलो चावल,दो किलो दाल,एक लीटर सरसों का तेल,आलू, नमक,साबुन,मास्क आदि जरूरत का सामान था।उपरोक्त बातों की जानकारी कार्यक्रम संयोजक द्वय डॉ राकेश मंडल ,मनोज मिश्र ने देते हुए बताया कि कोरोना और नेपाल में जारी निषेधाज्ञा के कारण लोगों के पास रोजगार सृजन का अभाव हो गया है,जिसके कारण प्रतिदिन कमाकर खाने वाले परिवार वालों की स्थिति ऐसे में काफी दयनीय हो गयी थी।उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर जारी स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक ने बताया अमेरिकी संस्था के डॉ सुबोध मल्लिक, नीतू झा,डॉ राकेश मंडल ,मुकेश कुमार झा , उषा झा, डॉ अर्चना कायस्थ का विशेष सहयोग रहा ।
इस मौके पर संस्था के विपिन कुमार झा,संतोष कुमार झा,चंद्रकांत ठाकुर, सूरज मिश्र,सुवास झा,नवीन झा,आनन्द किशोर झा,शिवम मिश्र,निश्चित मिश्र,कृष्ण प्रसाद दहाल , विमल राय, अदिति मिश्र, आयुष झा , माला मिश्रा व संस्था का सलाहकार वरुण मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनाक 29 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com