नवलपरासी में बस दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु, १० लोग घायल
काठमांडू, आश्विन नवलपरासी में बस दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु हो गई है और १० लोग घायल हैं । नवलपरासी (बर्दघाट सुस्तापूर्व), बिनयी त्रिवेणी गाँवपालिका–२ एस मोड स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में ६ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
दुर्घटना में मृत्यु होने वालों में जाजरकोट, भेरीगंगा नगरपालिका–३ के निवासप् ५० वर्षीय निर्जुङ खत्री की ही अभी तक पहचान हो पाई है । अन्य पाँच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि नेपालगंज से काठमांडू आ रही प्रदेश–३–०१–००६ ख १५५३ नंबर की बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण सड़क से खाई में पलट गई । बस में चालक सहित १८ लोग सवार थे ।


