सुनसरी पुलिस एम्बुलेंस से जब्त किया एक सौ किलो गांजा

माला मिश्रा/ जोगबनी । सीमावर्ती सुनसरी जिला का धरान पुलिस ने कोरोना संक्रमित मरीज के एम्बुलेंस में एक सौ किलो गांजा बरामद कर जब्त किया है । बिराटनगर रानी स्थित प्रदेश प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सोमवार के देर रात धनकुटा के भेडेंटार से धरान के ओर आ रही एम्बुलेंस को अस्थाई प्रहरी चौकी अमरहाट के पुलिस जवानों ने चेक जांच किया जहां एम्बुलेंस के पीछे सीट के नीचे पच्चीस किलो का चार झोला बरामद हुआ । पुलिस ने एम्बुलेंस चालक धरान वार्ड 15 का 36 वर्षीय बल बहादुर लिम्बु और सवार धरान वार्ड 11 निवासी 28 वर्षीय पोशन राई को गिरफ्तार किया है । धरान पुलिस गांजा को जब्त कर एम्बुलेंस सहित चालक व अन्य सवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की करवाई कर रही है । धरान पुलिस के अनुसार गांजा कहा से लाया और कहा ले जाना था और इस गिरोह में कौन कौन है अनुसंधान शुरू कर दिया है ।

