Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ से इस्तीफे की मांग की

 

काठमांडू, २० अप्रैल । नेपाली कांग्रेस ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है । आज सोमवार को कांग्रेस के प्रवक्ता देवराज चालिसे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि गृहमंत्री गुरुङ से जुड़े हालिया समाचारों ने गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं । कांग्रेस ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि गृहमंत्री से संबंधित ताजा प्रकरण केवल सार्वजनिक चिंता का विषय ही नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक नैतिकता और पारदर्शिता से भी सीधे तौर पर जुड़ा गंभीर मामला है ।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संपत्ति शुद्धीकरण से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कारोबारी दीपक भट्ट के साथ गृहमंत्री गुरुङ की व्यापारिक साझेदारी होने की खबरें सामने आई हैं । इसके अलावा, जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री द्वारा खरीदे गए शेयरों को संपत्ति विवरण में उल्लेख न किए जाने का आरोप भी लगाया गया है । इन्हीं विषयों को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने सरकार से गृहमंत्री गुरुङ के खिलाफ तत्काल जांच शुरू करने की मांग की है । कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी । विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘नेपाली कांग्रेस सरकार से स्पष्ट मांग करती है कि गृहमंत्री से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए । इस विषय में टालमटोल, प्रभाव या पर्दा डालने का कोई भी प्रयास सुशासन, नैतिकता और जनविश्वास को गंभीर क्षति पहुंचाएगा ।’
कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की भी मांग की है । पार्टी का स्पष्ट मत है कि जांच प्रक्रिया को स्वतंत्र और प्रभावरहित बनाने के लिए गृहमंत्री गुरुङ को पद से इस्तीफा देना चाहिए । विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘संबंधित पद पर रहते हुए जांच प्रक्रिया पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की आशंका स्वाभाविक है । इसलिए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वातावरण बनाया जाना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *