Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के बरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र विमल का राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि

 

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के बरिष्ठ साहित्यकार डॉ.राजेन्द्र विमल का निधन मंगलवार को तड़के सुवह जनकपुरधाम के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ जनकपुरधाम के गंगासागर तट पर स्थित स्वर्णद्वारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंत्येष्टि के समय संस्कृति, पर्यटन मंत्री खडग राज पौडेल,मंत्री, मधेश प्रदेश के गवर्नर तथा मृतक डॉ.विमल के अनुज डॉ.सुरेन्द्र लाभ ,मधेश प्रदेश के सभापति रामाशीष यादव, स्थानीय सांसद मनीष कुमार झा, मेयर मनोज कुमार साह सहित बड़ी संख्या साहित्यकार तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उनके पार्थिव शरीर पर नेपाली झंडा ओढाया गया, पुलिस ने शोक धुन बजाकर सलामी दी।
उनके पैतृक आवास पर सुवह से श्रद्धांजलि देने के लिए मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई लोग का आना रहा।ढाई बजे गाजा बाजा के साथ स्व. डा.राजेन्द्र विमल का पार्थिव शरीर उनके आवास से निकाला गया।जनक चौक पर कुछ देर आम नागरिकों के दर्शन हेतु रखा गया था जहां लोगों ने दिवंगत साहित्यकार को अंतिम दर्शन किए। मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र डॉ.आभाष लाभ ने दिया। डा.राजेन्द्र विमल राम स्वरूप राम सागर महाविद्यालय जनकपुरधाम में 30बर्षो से अधिक समय तक नेपाली
बिषय में बरिष्ठ प्राध्यापक के तौर पर सेवा दिए।वे नेपाली से अधिक मैथिली , साहित्यकार के रुप में जाने जाते थे। मैथिली सहित कई अन्य भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। नेपाल सरकार सहित कई संस्थाएं द्वारा वे सम्मानित हो चुके हैं। इनके निधन पर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने एक दिन की अवकाश की घोषणा किए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com