Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

 

काठमांडू, २० अप्रैल । राष्ट्रीय जेन–जी नागरिक अभियान ने पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन किया है । अभियान से जुड़े युवाओं ने सोमवार को नेपाल आयल निगम के निकट धरना और विरोध प्रदर्शन किया ।
पेट्रोलियम कीमत वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन पत्र सौंपने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारी बबरमहल स्थित आयल निगम परिसर पहुंचे थे । हालांकि, पुलिस ने पूर्व समन्वय न नहीं है, बताते हुए उन्हें धरना स्थल से हटा दिया । इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निगम परिसर के बाहर प्रदर्शन जारी रखा ।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘पुलिस दमन मुर्दाबाद’, ‘पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि फिर्ता गर’ जैसे नारे लगाए । अभियान के सह–संयोजक अजय सोडारी ने आरोप लगाया कि वे समन्वय के साथ ज्ञापन पत्र सौंपने आए थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने हस्तक्षेप किया ।
सोडारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्यवृद्धि का प्रभाव हर क्षेत्र में साफÞ तौर पर दिखाई दे रहा है और सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए । उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई ने आम नागरिक, विशेषकर युवाओं और निम्न आय वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed