Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश संरचना समाप्त करने के लिए राप्रपा सरकार को समर्थन करेगाः शाही

 

काठमांडू, २० अप्रैल । राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के संसदीय दल के नेता ज्ञानेबहादुर शाही ने कहा है कि यदि प्रदेश संरचना को समाप्त करने की पहल की जाती है, तो उनकी पार्टी सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है । सोमवार को काठमांडू में पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाही ने कहा कि प्रदेश व्यवस्था को खारेज करने के लिए यदि सरकार को दो–तिहाई बहुमत की आवश्यकता पड़ी, तो राप्रपा आवश्यक समर्थन प्रदान करेगी ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में हिंदू राष्ट्र की पुनःस्थापना और राजा सहित की प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए यदि सरकार और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी सहयोग मांगती है, तो राप्रपा उस पहल में भी साथ देगी । नेता शाही ने देश को सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाने के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राप्रपा राष्ट्रहित के विषयों में हरदम अग्रसर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com