आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*16 अप्रैल 2026 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2083
शाके:-1948
*उत्तरायण उत्तर गोल:*
ऋतु:- वसंत
*सौर्य वैशाख मास की प्रविष्टे 2…*
माह:- वैशाख
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *चतुर्दशी रात्रि 6:54 तक उपरांत अमावस्या*
नक्षत्र :- उत्तराभाद्रपद दिन में 13:36 तक उपरांत रेवती,
योग:- ऐन्द्र दिन में 9:21 तक उपरांत वैधृति,
करण:- भद्रा एवं शकुनी,
सूर्योदय :- प्रातः 05:41
सूर्यास्त : संध्या 06:19
सूर्य :- *अश्विनी नक्षत्रे मेष राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा:- *मीन राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
*भौम-बुध स्थितो मीने,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मेषे चैव भृगु नंदन,
शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त:- आज श्री गणेश, श्री विष्णु एवं शिव पूजन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप एवं विष्णुसहस्त्र नाम स्तोत्र का पाठ उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, दायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल:-*
🐏मेष
सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।
🐂वृष
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
👫मिथुन
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।
🦀कर्क
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
🐅सिंह
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
🙍♀️कन्या
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।
⚖️तुला
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।
*🦂वृश्चिक*
दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏹धनु
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🐊मकर
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
🍯कुंभ
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🐟मीन
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न ले।।
*“हे चराचर जगत के स्वामी महादेव एवं स्वामिनी माता जगदम्बा, आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*सबके संपूर्ण सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता जी और महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- अपराह्न 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!

