Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती…..

 

रक्सौल। भारत विकास परिषद शाखा–रक्सौल द्वारा परिषद के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा एवं गरिमा के साथ शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मनाई गई। कोइरिया टोला स्थित सूर्य नारायण कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वन्दे मातरम्, डॉ. सूरज प्रकाश के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं केक काटकर किया गया।

अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. सूरज प्रकाश का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, मानवता और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी परिषद परिवार को सेवा, संस्कार और समर्पण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढें   मंगलवार और बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना

कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सहयोग, संपर्क और समर्पण का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने बताया कि 1963 में मात्र 20 प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ प्रारंभ हुई परिषद आज देशव्यापी विशाल वटवृक्ष बन चुकी है।

संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया, संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह,पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह एवं अजय कुमार ने डॉ. सूरज प्रकाश के प्रेरणादायी जीवन, भारत विभाजन के दौरान उनके मानवीय योगदान तथा परिषद की स्थापना एवं विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होने यह भी कहा कि सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान स्थापित सिटीजन काउंसिल ही आगे चलकर 1963 में भारत विकास परिषद के रूप में विकसित हुई। आज परिषद देशभर में राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के विविध आयामों पर कार्य कर रही है।

यह भी पढें   आज का मौसम

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, नीतेश कुमार सिंह, बिमल कुमार सर्राफ, सुरेश धानोठिया, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, अरूण कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ प्रसाद, महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता, सुनील कुमार, विनोद रौनियार, संतोष कुमार, दिनेश प्रसाद, सीमा गुप्ता एवं किरण गुप्ता सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed