Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत विकास परिषद की पहल : राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर चिकित्सकों एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

 

रक्सौल। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, व्यावसायिक एवं राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के लिए गुलाब पुष्प, अंगवस्त्र (दोशाला) एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। सम्मान समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का परिषद परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन के रक्षक हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में दोनों वर्गों का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना भारत विकास परिषद का दायित्व और सौभाग्य है। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. श्रीराम प्रसाद , डॉ. मंजू जायसवाल, डॉ. स्वाति सपन, डॉ.विजय कुमार, डॉ. प्रभु जोसेफ, डॉ.सुजीत कुमार, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद,डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. आदित्य प्रसाद, डॉ. बिपिशा श्रेष्ठ, डॉ. अरूण यादव, डॉ. शशि रंजन, डॉ. नारायण डालमिया, डॉ. मनीता, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अदिति गुप्ता तथा सीए प्रदीप अग्रवाल, सीए विजय केशान को सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   लगातार बारिश के कारण सुर्खेत में नेपाली कांग्रेस का अधिवेशन स्थगित

सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों में डॉ. प्रभु जोसेफ, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. एस. के. सिंह, स्वाति सपन, डॉ. मंजू जायसवाल, डॉ. श्रीराम प्रसाद, डॉ.विजय कुमार, डॉ. आदित्य प्रसाद सीए प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त एवं महेश कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत विकास परिषद के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज में सेवा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करते हैं।

यह भी पढें   ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में लगी भीषण आग

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन सम्पर्क संयोजक उमेश कुमार सिकारिया तथा सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ तथा सुनील कुमार ने किया। समारोह का समापन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

मौके पर परिषद के रजनीश प्रियदर्शी, योगेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, उमेश सिकारिया , बिमल कुमार सर्राफ, नीतेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, अरविंद जायसवाल,सुनील कुमार, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, अजय कुमार समेत सम्मानित चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसकी जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com