राष्ट्रीय सभा में बहस
काठमांडू, आषाढ़ १७ – राष्ट्रीयसभा की बैठक में आज सांसदों द्वारा कुछ विषय उठाए गए । सांसदों का कहना था कि जनता के प्रश्नों का जवाब नहीं देने वाली सरकार क्या सुशासन कायम करेगी ? इसके साथ ही इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि सांसदों द्वारा शून्य समय में उठाए गए जनता के प्रश्नों का जवाब सरकार नहीं दे रही है । सरकार द्वारा जनता के प्रश्नों का जबाव नहीं देने को लेकर नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने आपत्ति जताई है ।
बुधवार हुई राष्ट्रीयसभा की बैठक में बोलते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय सभा संसदीय दल की नेता कमला पन्त और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद नरबहादुर विष्ट ने अध्यक्ष नारायणप्रसाद दाहाल का विशेष आग्रह किया कि शून्य समय में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के जवाब दिए जाएं ।
सांसद पन्त ने बताया कि अभी तक शून्य समय में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब नहीं दिया गया है । ‘सांसद आवाज उठाते हैं । ये जनहित की बातें, जनता की पीड़ाओं के विषय हैं । कुछ विषयों में सरकार का ध्यानाकर्षण भी कराते हैं ।’ लेकिन हमारे द्वारा उठाए गए किसी भी विषय को सरकार ने संबोधन नहीं किया है । इसलिए मैं सभाध्यक्ष जी से आग्रह करना चाहता हूँ कि ऐसा वातावरण बनाया जाए ताकि समसामयिक विषयों को लेकर सांसदों द्वारा जो प्रश्न किए जाते हैं उनका जवाब सरकार की ओर से आए ।
इसी तरह नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद विष्ट सरकार से ही प्रश्न किया कि सरकार बार बार कह रही है कि सुशासन निर्माण करना है, लेकिन जनता के प्रश्नों का जवाब ही नहीं दे रही है तो क्या कर रही है सरकार ? उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि जनता के प्रश्नों का जवाब नहीं देने वाली सरकार क्या सुशासन कायम करेगी ?


