रास्वपा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों तथा केन्द्रीय सदस्यों ने ली शपथ
काठमांडू, आषाढ़ १७ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों तथा केन्द्रीय सदस्यों ने शपथ ले ली है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय चमती में सभापति रवि लामिछाने ने सभी को शपथ दिलाई । चितवन में हुए पहले महाधिवेशन से ९९ केन्द्रीय सदस्यों का चुना गया । सभापति पद के लिए रवि लामिछाने, उपसभापति में स्वर्णिम वाग्ले और सोविता गौतम, महामंत्री में विपिन आचार्य निर्वाचित हुए । इसी तरह, सह महामंत्री में हरि ढकाल, असिम शाह और निशा डाँगी निर्वाचित हुए । १९ में से वरिष्ठ नेताओं सहित ११ पदाधिकारियों का चयन किया गया है । रावस्पा में ५१ केन्द्रीय समिति चयनित होने के विधान की व्यवस्था है । शपथ के साथ ही पदाधिकारियों और केन्द्रीय सदस्यों को सभापति लामिछाने ने प्रमाणपत्र और घण्टी अंकित चिन्ह प्रमाण पत्र वितरण किया । रास्वपा का महाधिवेशन आषाढ़ ७ से लेकर १२ गते तक चितवन में हुआ था ।


