Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने सहित अन्य नेताओं द्वारा वाहनों में काले शीशे का प्रयोग

 

काठमांडू, आषाढ़ १७ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने के साथ ही अन्य नेताओं की गाडि़यों में काले शीशे का प्रयोग किया गया है ।
जबकि प्रहरी प्रधान कार्यालय द्वारा सार्वजनिक और निजी सवारी साधनों में प्रयोग किए जा रहे काले शीशे के प्रयोग को हटाने की बात चल रही है । यहाँ तक कि सातों प्रदेशों में इसे सर्कुलर किया जा रहा है ऐसे समय में सभापति लामिछाने से लेकर मंत्री, सांसद और कार्यकर्ताओं की गाडि़यों में काले शीशे का प्रयोग किया जा रहा है । प्रदेश स्थित राजमार्ग सुरक्षा तथा ट्रैफिक व्यवस्थापन कार्यालयों को प्रहरी प्रधान कार्यालय ने मंगलवार को सर्कुलर किया था ।
आषाढ़ १५ गते को उपत्यका ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ और गृह मंत्रालय के सचिव राजकुमार श्रेष्ठ की गाड़ी में रखे काले शीशा का स्टिकर हटाया था । असार १४ से लेकर ट्रैफिक प्रहरी ने उपत्यका में चल रहे निजी तथा सार्वजनिक सवारी में डाले गए काले शीशा के स्टिकरों को हटाना शुरु किया था । पहले चरण में काले स्टिकरों को हटाना शुरु ही किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *