Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

 

कराकास।

वेनेजुएला के उत्तरी तट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप का यह झटका शुक्रवार दोपहर को महसूस किया गया। इस नए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है।

बीते दिनों आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद फिर आए भूकंप से राजधानी कराकास और माराके जैसे बड़े शहरों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित नेपाल में सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन

बता दें कि बीते बुधवार रात को आए भूकंप के झटकों ने वेनेजुएला में भारी तबाही मचा दी है, जिसमें कई इमारतें गिर गईं, जिसमें अब तक कम से कम 900 से अधिक लोगों की जान लगी गई। इस विनाशकारी भूकंप के कारण गिरे बिल्डिंग के मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता हैं, जिनको खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है।

भूकंप पर नजर रखने वाली संस्था EMSC के अनुसार, आज आए भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। यह भूकंप राजधानी कराकास और माराके जैसे बड़े शहरों में महसूस किए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com