Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, आषाढ़ १४ – नेपाल में अभी कोशी, मधेश और बागमती प्रदेश के सम्पूर्ण क्षेत्र, गण्डकी प्रदेश के कुछ तथा लुम्बिनी प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों तक मानसूनी हवाओं का प्रभाव है । अन्य क्षेत्रों में पश्चिमी तथा स्थानीय हवाओं का आंशिक प्रभाव है ।
जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार गंडकी और लुम्बिनी प्रदेश के बाकी क्षेत्रों तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश भर में आगामी तीन से चार दिनों के भीतर मानसून विस्तार होने की संभावना है । अभी सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई क्षेत्रों में मुख्यतय साफ ही रहेगा । देश के बाकी भागों में आंशिक बदली रहेगी । कोशी, बागमती और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्कीबारिश हाृ रही है ।
आज दिन के समय में देशभर में साधारणतः बदल छाए रहेंगे । पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्र के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम वर्षा तथा बर्फबारी की संभावना है । तराई के कुछ स्थानों में भी मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश होने की जानकारी महाशाखा ने दी है । कोशी प्रदेश के पहाड़ी और तराई क्षेत्र के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । कोशी प्रदेश के तराई और मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा भी चल सकती है ।
आज रात भी देशभर साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी प्रदेश के बहुत से स्थानों तथा बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों और हिमाली क्षेत्रों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा चट्याङ सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाडी क्षेत्रों के कुछ तथा हिमाली क्षेत्रों के एक दो स्थानों में भी मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की जानकारी महाशाखा ने दी हे ।
इसी तरह मधेश प्रदेश तथा बागमती, गंडकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बजिली सहित मध्यम बारिश की संभावना है । कोशी प्रदेश के पहाड़ी और तराई भेग के कुछ स्थानों में भारी से लेकर बहुत ज्यादा भारी बारिश तथा मधेश प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के तराई क्षेत्रों तथा मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों तेज हवाएं भी चलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *