Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वर्गद्वारी नगरपालिका के उपप्रमुख मीनराज राना मगर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

 

बुटवल/प्यूठान।

नेपाल के प्यूठान जिले की स्वर्गद्वारी नगरपालिका के उपप्रमुख मीनराज राना मगर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

यह हादसा स्वर्गद्वारी नगरपालिका–2 के बाङ्गेसल्ला क्षेत्र में उस समय हुआ, जब स्वर्गद्वारी से धनवाङ की ओर जा रही नगरपालिका की लु.प्र.01–001 झ 0008 नंबर की बोलेरो पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय उपप्रमुख मीनराज राना मगर स्वयं वाहन चला रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह नगरपालिका के वाहन से निरीक्षण (अनुगमन) के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढें   सुनसरी घटना में घायल युवक की मृत्यु, परिवार वालो ने शव को लेने से किया इंकार

जिला पुलिस कार्यालय, प्यूठान के डीएसपी नरहरि अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) सहित सुरक्षा बल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com