Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी द्वारा पीपीई सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही/महेश गुप्तारु । पन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत सामाजिक कार्य मे सक्रिय संस्था लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी द्धारा सिद्धार्थ नगरपालिका द्धारा वड़ा ३ स्थित बसपार्क में सञ्चालन किया गया आइसोलेशन सेन्टर के लिए १० सेट पीपीई सहयोग ।

संस्थापक अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने बताया है कि कोरोना संक्रमित के उपचार में निरन्तर कर रहे डियूटी स्वास्थ्यकर्मी लोगो के सुरक्षा के लिये पीपीई १० सेट सहयोग किया गया है।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता और प्रथम उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद गिरी द्धारा उक्त पीपीई सेट सिद्धार्थनगर नगरपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख जनस्वास्थ्य अधिकृत पिताम्बर पाठक को हस्तान्तरण किया ।अधिकृत श्री पाठक ने कहा कि कोभिड महामारी के समय मे पीपीई सेट सहयोग मिला मैं लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी के सम्पूर्ण टीम को धन्यवाद देना चाहता हूँ ।
क्लब के सचिव भीम बहादुर थापा ने बताया है की क्लब द्धारा विगत वैशाख २७ गते से भैरहवा स्थित युनिभर्सल कलेज अफ मेडिकल साइन्सेज शिक्षण अस्पताल (युसीएमएस)में उपचार कराने आये व्यक्ति को क्लब द्धारा निरन्तर निःशुल्क भोजन पैकेज वितरण किया जा हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *